डेस्क : मंगलवार को दरभंगा के एलएनएमयू में 10वें दीक्षा समारोह में कुलाधिपति फागू चौहान शामिल हुए। दीक्षांत समारोह में कुल 1702 डिग्रीधारकों को उपाधि दी गई।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
कॉर्मस में एमकॉम में 257, एमबीए में 34, एजुकेशन में 44, नाट्य एवं संगीत में 16, अंग्रेजी में 54, ङ्क्षहदी में 32, मैथिली में 6, संस्कृत में 6, उर्दू में 28, बॉयोटेक्नोलॉजी में 18, बॉटनी में 29, केमेस्ट्री में 99, गणित में 175,

भौतिकी में 102, जुलॉजी में 150, एआइएच में 8, दर्शनशास्त्र में 1, अर्थशास्त्र में 69, भूगोल में 27, इतिहास में 130, होम साइंस में 28, राजनीति विज्ञान में 35, मनोविज्ञान में 117 व समाजशास्त्र में 30 को उपाधी मिली इसके साथ ही इन सभी विषयों को मिलाकर 217 पीएचडी धारकों को उपाधि दी गई।

कार्यक्रम को लेकर विवि के प्रशासनिक भवन से लेकर समारोह स्थल को दुल्हन की तरह सजाया था। जगह-जगह सुरक्षा गार्डो की तैनाती की गई थी। प्रत्येक आने-जाने वाले को जांच के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया गया। इसके लिए विशेष तौर पर भागलपुर से 15 बांउसरों को बुलाया गया था।

लनामिविवि के दीक्षा समारोह में गेट नंबर एक से सीनेट, सिंडिकेट, एकेडमिक कांउसिल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विवि के कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव, विवि के पूर्व कुलपति तथा मीडियाकर्मी का प्रवेश था। गेट नबंर दो से महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति, विवि के कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव एवं कार्यक्रम की तैयारी से जुड़े पदाधिकारी तथा कर्मचारी प्रवेश किये।

गेट नंबर तीन से विवि के सभी प्रधानाचार्यगण, स्नातकोत्तर विभाग के अध्यक्ष एवं शिक्षकगण, पदाधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति, कर्मचारीगण का प्रवेश किए। गेट नंबर चार आपातकाल द्वार था। गेट नंबर पांच से छात्र प्रवेश किया। गेट नंबर छह छात्रा और उपाधि प्राप्त करने वालों के लिए था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !