Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / अभी-अभी :: दरभंगा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 7 मोटरबोट से जल से घिरे गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात

अभी-अभी :: दरभंगा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 7 मोटरबोट से जल से घिरे गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात

डेस्क : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। मोटरबोट पर सवार होकर जलमग्न क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों का हालचाल पूछने खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निकले हैं।

CM Nitish Kumar

बाढ़ प्रभावित परिवारों तक सरकारी मदद कितनी पहुंची है इसका जायजा लोगों से मिलकर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ले रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुशेश्वरस्थान प्रखंड के पक्षी विहार अवस्थित हेलीपैड पर उतरे।

वहाँ से मोटर वोट से जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह,जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल मनीष कुमार,

पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र अजिताभ कुमार, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम एवं अन्य पदाधिकारीगण के साथ मोटर वोट से बाढ़ प्रभावित परिवारों का हालचाल लेने जल से घिरे अदलपुर एवं सहोरवा ग्राम पहुंच रहे हैं।

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …