Breaking News

दरभंगा में मुख्यमंत्री ने की नई योजना की शुरुआत, बाढ़ राहत शिविर में बेटी जन्म लेने पर ममता देवी को दिया ₹15 हजार का चेक

डेस्क : मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पहुंचकर मोटरबोट से मंत्री संजय झा, दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी मिथिला प्रक्षेत्र दरभंगा के आइजी अजिताभ कुमार, कमिश्नर दरभंगा प्रमंडल मनीष कुमार

दरभंगा जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम,वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जलमग्न गांवों का दौरा किया। कुल 7 मोटरबोट से पूरा महकमा बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

एक नई योजना प्रारंभ की गई है जिसके अंतर्गत बाढ़ राहत शिविर में कन्या के जन्म लेने पर 15 हजार नवजात बच्ची के लालन-पालन के लिए प्रदान किया जाता है, इसके अंतर्गत श्रीमती ममता देवी को 15 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री के कर कमलों से प्रदान किया गया।

इतना ही नहीं बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए कुशेश्वरस्थान के बाढ़ राहत शिविर सह सामुदायिक किचन मध्य विद्यालय मसानकोण का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

वहां पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों के लिए की गई व्यवस्था एवं कराए जा रहे भोजन का अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा नजमा आफरीन को मुस्लिम तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला सहायता योजना के तहत 25 हजार रुपये का चेक तथा कुशेश्वरस्थान के मोहम्मद रब्बानी को स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के तहत 05 प्रतिशत साधारण ब्याज दर पर 02 लाख रुपये का रोजगार ऋण का चेक प्रदान दिया गया।  

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *