Breaking News

दरभंगा में मुख्यमंत्री ने कोविड टीकाकरण केंद्र एवं स्वास्थ्य कैंप का किया अवलोकन, स्कूल में लगाया आम का पौधा

डेस्क : मंगलवार को दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस अवसर पर शंकरा मॉडर्न स्कूल में लगाए गए स्वास्थ्य कैंप एवं कोविड टीकाकरण केंद्र का मुख्यमंत्री द्वारा अवलोकन किया गया।

उन्होंने वहाँ स्वास्थ्य कैंप में जनरल ओ.पी.डी, आई.ओ.पी.डी, संचारी रोग जिसमें टी.वी., मलेरिया का जाँच, गैर संचारी रोग, जिसमें कैंसर, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज का जाँच, वंडर एप्प,व दवा वितरण शिविर का अवलोकन किया।

साथ ही उन्होंने कोविड टीकाकरण केंद्र में टीका लेते हुए लोगों का भी अवलोकन किया, वे इस व्यवस्था को देखकर काफी प्रसन्न दिखे।इस अवसर पर सभी माननीय एवं आलाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने एक आम का पौधा भी लगाया।

इतना ही नहीं भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्य विद्यालय मसानखोन में अध्ययनरत छात्राओं से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई लिखाई एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *