डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत विधायक शशि भूषण हजारी के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के रउता पंचायत के रउता ग्राम स्थित आवास पर मुख्यमंत्री ने स्व. शशि भूषण हजारी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. रेखा हजारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

ज्ञात हो कि 01 जुलाई 2021 को शशि भूषण हजारी एवं 29 जुलाई को उनकी धर्मपत्नी रेखा हजारी का निधन हो गया था।

मौके पर मंत्री जल संसाधन संजय कुमार झा, उपाध्यक्ष बिहार विधानसभा महेश्वर हजारी, दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी, विधायक मिश्रीलाल यादव, विधायक विनय कुमार, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, स्व. शशि भूषण हजारी के पुत्र अमन भूषण हजारी, अभिषेक हजारी, भतीजा सन्नी हजारी, सचिव जल संसाधन संजीव हंस, विशेष कार्य पदाधिकारी आपदा प्रबन्धन संजय कुमार अग्रवाल,

मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल मनीष कुमार, आई.जी. दरभंगा रेंज अजिताभ कुमार, जिलाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा बाबू राम सहित स्व. शशि भूषण हजारी के अन्य परिजन उपस्थित थे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !