Breaking News

स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे बच्चे, शिक्षकों के नहीं पहुंचने पर हंगामा

जाले : प्रखण्ड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयो की स्थिति दयनीय है। पठन-पाठन की बात तो दूर, परीक्षा की तिथि पर भी शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचते। इस घटना को लेकर मंगलवार को प्रखण्ड क्षेत्र के बघोल प्राथमिक विद्यालय में अभिभावकों पहुंचकर ग्रामीणों ने विरोध किया।

मंगलवार से प्रखण्ड क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालयों में वर्ग एक से चार के छात्र-छात्राओ का वार्षिक परीक्षा निर्धारित है। बघोल के छात्र-छात्राएं निर्धारित समय 6 बजे सुबह हीं विद्यालय पहुंच गए, लेकिन सभी शिक्षक नदारत थे। 7 बजे बगल गांव देउरा के शिक्षक मो. इम्तियाज विद्यालय पहुंचे, लेकिन प्रधानाचार्य राजकुमार महतो सहित अन्य सात शिक्षक विद्यालय नही पहुंचने से कार्यालय की चाभी नहीं रहने के कारण विद्यालय के कार्यालय सहित वर्ग कक्ष नहीं खुले। जब इसकी जानकारी अभिभावको को मिली, तो ग्रामीण आक्रोशित होकर विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करने लगे। जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे बच्चों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था, लेकिन शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण बच्चे स्कूल के बाहर ही बैठे रहे। इसी क्रम में गांव में इसकी जानकारी हुई और लोग स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे। ग्रामीण कामख्या पासवान ने बताया कि इस स्कूल में अधिकतर बच्चे अनुसूचित जाति के हैं। स्कूल में 8 शिक्षक हैं परंतु अधिकतर शिक्षक गायब ही रहते हैं। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहल्या कुमारी ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच के बाद अग्रेतर कारवाई की जाएगी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *