Breaking News

यूपी:प्राथमिक बिद्यालय में बच्चों ने मनाया क्रिसमस डे

प्राथमिक बिद्यालय में बच्चों ने मनाया क्रिसमस डे

उमेश सैनी

बीकेटी/लखनऊ। क्रिसमस बच्चों के लिए खास होता है। ढेर सारे तोहफे और बहुत सारी मस्ती। सोमवार को विकास खण्ड बख्शी का तालाब के  प्राथमिक विद्यालय मल्लाहन खेड़ा के बच्चों ने जब स्कूल परिसर में कदम रखा तो उनके लिए कई सारे सरप्राइज इंतजार करते दिखे। रोज कक्षा लेने वाले शिक्षक बच्चों से खेलकूद और मस्ती की बातें कर रहे थे,मौका था क्रिसमस पार्टी का। बच्चों ने स्कूल परिसर में क्रिसमस केक काटा और शिक्षकों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया।
बच्चों ने अपने अध्यापकों के साथ मिलकर क्रिसमस पर कई खेल खेले जिनमें शामिल था सेंटा की दाढ़ी लगाने की प्रतियोगिता। बच्चों की आंखों पर पट्टी बांधी फिर साथी की मदद से सेंटा की तस्वीर पर दाढ़ी लगाई। बच्चों को सेंटा की ओर से तोहफे,खिलौने और चॉकलेट्स बांटे गए। तय समय में बच्चों ने सेंटा पर दाढ़ी लगाकर प्रतियोगिता का मजा उठाया।

क्रिसमस पर जाना शिक्षा समानता है मूल अधिकार

प्राथमिक बिद्यालय मल्लाहन खेड़ा की प्रधानाध्यापिका मोहिनी आभा ने बच्चों को क्रिसमस के महत्व को बताते हुए उनसे कई पहलूओं पर चर्चा की गई। पर्व को और भी सार्थक बनाते हुए शिक्षा में संतुलन,समानता और धर्म निरपेक्षता पर बच्चों को जागरूक किया गया।  बच्चों ने एक साथ मिलकर शिक्षा में समानता बनाने का प्रण लिया।

         धर्म निरपेक्षता पर क्रिसमस मनाया गया।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *