Breaking News

यूपी:डीजीपी की परेड से पुलिस वीक का आगाज, 145 पुलिसकर्मी सम्मानित

डीजीपी की परेड से पुलिस वीक का आगाज, 145 पुलिसकर्मी सम्मानित

राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)

राजधानी। डीजीपी ओपी सिंह ने सोमवार को यहां लखनऊ पुलिस लाइंस में पुलिस परेड की सलामी ली। इसी के साथ पुलिस वीक का औपचारिक आगाज हो गया। इस मौके पर उन्होंने उन 145 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसरों पर सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया है।

अपने संबोधन में यूपी पुलिस के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाते हुए डीजीपी ने हर पल चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी हर पल सेवा का अवसर मुहैया कराती है। समय के साथ बदली परिस्थितियों का जिक्र करते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों से साइबर क्राइम से निपटने के लिए भी खुद को तैयार करने की अपील की।
इस मौके पर शरद सचान डीआईजी सहारनपुर रेंज, जितेन्द्र कुमार शुक्ला डीआईजी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, विनय कुमार यादव एसपी सीबीसीआईडी लखनऊ, हीरालाल, एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना कानपुर नगर, ओमप्रकाश श्रीवास्तव एसपी अभिसूचना मुख्यालय, डॉ. राकेश सिंह सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, बलिकरन सिंह यादव सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, पूनम श्रीवास्तव एसपी पुलिस अकादमी मुरादाबाद, हरि नारायण सिंह सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, ललित कुमार सिंह एसपी फायर सर्विस लखनऊ, ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी एएसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ, विनोद कुमार शर्मा रिटायर डीएसपी, परमहंस मिश्रा रिटायर डीएसपी, कौशलेन्द्र कुमार सिंह रिटायर डीएसपी, दिनेश कुमार राय डीएसपी यूपी 100, दुष्यन्त कुमार बाल्यान रिटायर डीएसपी, भारत यादव डीएसपी सीबीसीआईडी लखनऊ, पवन कुमार डीएसपी हापुड़, ओमप्रकाश आर्या डीएसपी रामपुर, अकील अहमद रिटायर डीएसपी, हिमेश चन्द्र पाण्डेय डीएसपी अभिसूचना मुख्यालय, मजीद अबसार डीएसपी प्रयागराज, राघवेन्द्र सिंह राठौर डीएसपी बदायूं, युद्धवीर सिंह डीएसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा लखनऊ व संतोष कुमार सिंह एसपी पीटीसी सुलतानपुर समेत 145 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *