21 महीने में शत-प्रतिशत इच्छुक घरों को कनेक्शन देकर ‘सौभाग्यशाली’ हो चुके हैं प्रदेश के 52 जिले
राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)
राजधानी। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का दावा है कि सूबे को शत प्रतिशत ऊर्जीकरण करने का काम अंतिम मुकाम पर है और 31 दिसम्बर 2018 तक हर गांव व मजरे को रोशन कर दिया जाएगा। यह गरीब आदमी के लिए उसके घर में बिजली पहुंचाना सरकार का नए साल का तोहफा होगा। उन्होंने बताया कि हम 31 दिसम्बर तक शत-प्रतिशत ऊर्जीकृत हो चुके सभी मजरों में पार्टी के ‘कमल ज्योति महाभियान’ के तहत 26 जनवरी को दीवाली मनाएंगे। यह उत्सव एक मायने में अंधेरे से आजादी का जश्न मनाएंगे। श्री शर्मा के अनुसार जब योगी सरकार आई थी, तब प्रदेश में तब 1 करोड़ 18 लाख घर ऐसे थे जहां बिजली कनेक्शन नहीं थे। इस सरकार ने ऐसे 89 लाख परिवारों को कनेक्शन देने में सफलता प्राप्त की है। इसी तरह 1 लाख 25 हजार मजरे बिना बिजली के थे, उनमे से आज तक 1 लाख 13 हजार मजरों को ऊर्जीकृत किया जा चुका हैं। शेष बचे मजरों को 31 दिसंबर तक ऊर्जीकृत कर दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 52 जिले सौभाग्यशाली घोषित किये जा चुके हैं। इनमें पश्चिमांचल के 14, दक्षिणांचल के 21, मध्यांचल के 10 और पूर्वांचल के 7 जिले भी सौभाग्यशाली घोषित किये जा चुके हैं।पश्चिमांचल तथा दक्षिणांचल के सभी जिले ऊर्जीकृत हो गए हैं। इन जिलों में सभी इच्छुक लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके अलावा पूर्वांचल और मध्याचंल को भी 31 दिसंबर तक शत-प्रतिशत ऊर्जीकृत कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी प्रदेश में 1 करोड़ 18 लाख घर और पूरे देश में चार करोड़ घरों में बिजली नहीं थी। इनमें रोशनी पहुंचाने का संकल्प ‘सौभाग्य’ के रूप में विशेष योजना लाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !