दरभंगा : सघन मिशन इंद्रधनुष टू तृतीय चक्र का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने बहादुरपुर प्रखंड के स्वास्थ्य उप केंद्र जलवार, ग्राम कमरौली मे आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 54 पर बच्चों को रोटावायरस एवं पोलियो की खुराक पिलाकर की. मौके पर सीएस ने टीकाकरण की जानकारी देते हुये लोगों को बताया कि इससे बच्चों की मृत्यु दर में काफी कमी आयी है.
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
अतएव जन्म से लेकर पांच साल तक के बच्चों को विभिन्न जानलेवा बिमारियों से बचाव के लिये नियमित अंतराल पर सात बार टीकाकरण कराना जरूरी है. टीकाकरण के बाद बच्चे को 15 जानलेवा बिमारियों से बचाया जा सकता है.
- सिविल सर्जन ने सघन मिशन इंन्द्रधनुष टू तृतीय चक्र टीकाकरण का किया शुभारंभ
- 11 प्रखंडों में तीन से 13 फरवरी तक बच्चों व गर्भवती महिलाओं को किया जायेगा टीकाकृत
- टीकाकरण से बच्चों के मृत्यू दर मे आयी कमी- सिविल सर्जन

289 सत्र 11 प्रखंड में 4362 बच्चे व 634 गर्भवती महिलाओं को दिया जायेगा टीका
सीएस ने मिशन इन्द्रधनुष टू टीकाकारण तीसरे चक्र की जानकारी देते हुये कहा कि, इस अभियान के तहत 289 सत्रों पर चिन्हित चार हजार तीन सौ 62 बच्चों व छह सौ 34 गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किया जायेगा. अभियान के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य पुरा करने को लेकर संबंधित चिकित्सक व कर्मियों को निर्देश दिया गया है. इसके लिये उनको पूर्व में ही प्रशिक्षित किया जा चुका है. विदित हो कि यह टीकाकरण अभियान तीन से 13 फरवरी तक चलाया जायेगा. मौके पर डीआईओ डॉ एके मिश्रा, भीबीडीसीओ डॉ जेपी महतो, एसएमओ डॉ बसवराज, यूनिसेफ एसएमसी शशि कान्त सिंह, ओमकार चंद्, भीसीसीएम पंकज झा, एफएम अनुराग कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक दिनेश आनन्द , बीसीएम मनोज कुमार , एएन्एम कुमुदबाला, आशा फैसिलिटेटर शीला देवी, आशा अनिता देवी आदि मौजूद थे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !