Breaking News

मिथिला विभूति स्व0 ललित नारायण मिश्र को मिले भारत रत्न: प्रभाकर।

दरभंगा: मिथिला सहित पूरे बिहार के विकास केलिए अभूतपूर्व योगदान देने वाले मिथिला के सच्चे विभूति एवं देश के कर्मठ नेता स्व0 ललित नारायण मिश्र को भारत रत्न मिलना चाहिए। इसके वे पूरे हकदार हैं।
स्व0 मिश्र के 98वीं जयंती पर ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि स्व पंडित ललित नारायण मिश्रा ने अपने कर्मों के द्वारा न केवल मिथिलांचल, न केवल बिहार वरण पूरे भारतवर्ष में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
मिथिला पेंटिंग को पहली बार राष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने का श्रेय भी ललित बाबू को ही जाता है।

उन्होंने न केवल रेलवे के क्षेत्र में वरन सभी क्षेत्रों में मिथिलांचल के संपूर्ण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्व रहे हैं ललित बाबू। यही कारण है कि आज भी 45 वर्ष उनकी मृत्यु के गुजर जाने के बाद भी न केवल उनके समकालीन वरन वर्तमान युवा पीढ़ी में भी उनकी लोकप्रियता उसी तरह बनी हुई है जैसे उन्हें आज के युवाओं ने भी काम करते हुए देखा हो।
श्री झा ने कहा कि वे भारत सरकार से आज उनके 98वीं जयंती पर मांग करते हैं कि स्वर्गीय ललित बाबू को भारत रत्न से सम्मानित कर मिथिलांचल को सम्मानित करने का काम किया जाए जिसके वो स्वाभाविक हकदार हैं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …