दरभंगा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 03 फरवरी 2020 को दरभंगा जिला के कुल 32 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण प्रारंभ हो गया है।
आज प्रथम पाली में भौतिकी (I.Sc) विषय की एवं द्वितीय पाली में इतिहास (I.A) विषय एवं राष्ट्रभाषा हिन्दी (भोकेशनल कोर्स) की परीक्षा हुई।
इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 को शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित सम्पन्न कराने हेतु बड़ी संख्या में सशस्त्र बल के साथ दण्डाधिकारी की तैनाती की गई है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. एवं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबु राम द्वारा स्वयं भी कई परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करके परीक्षा संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण का जायजा लिया गया। इसमें एम.एल. एकेडमी, दरभंगा परीक्षा केन्द्र शामिल है।

वहीं सभी जोनल दण्डाधिकारी/सुपर जोनल दण्डाधिकारी/उड़नदस्ता दल दण्डाधिकारी लगातार संबंधित परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों पर नजर रखे हुए थे।
प्रथम पाली भौतकी में आवंटित कुल 8492 परीक्षार्थियों में से 8317 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए एवं 175 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली इतिहास एवं राष्ट्रभाषा हिन्दी परीक्षा में आवंटित कुल 17078 परीक्षार्थी में से 16553 परीक्षार्थी उपस्थित हुए एवं 525 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सोमवार को आयोजित इंटर की परीक्षा में जिला के किसी भी परीक्षा केन्द्र से किसी भी परीक्षार्थी के निष्काषन की सूचना नहीं प्राप्त है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !