दरभंगा : पंचायती राज विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,बिहार सरकार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अन्तर्गत हर घर नल का जल एवं घर तक पक्की-गली, नालियाँ योजना का शुभारंभ किया गया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, दरभंगा द्वारा बताया गया कि दरभंगा जिले में 78.38 करोड़ रूपये की लागत से 409 वार्डों में जलापूर्त्ति योजना का शुभारंभ कराया गया।

इन योजनाओं से 64,662 घरों को पानी का कनेक्शन दिया गया है, जिसमें बेनीपुर प्रखण्ड के 67, बिरौल प्रखण्ड के 43, घश्यामपुर प्रखण्ड के 24, जाले प्रखण्ड के 42, केवटी प्रखण्ड के 31, मनीगाछी प्रखण्ड के 40, सिंहवाड़ा प्रखण्ड के 26, सदर प्रखण्ड के 20,

बहादुरपुर प्रखण्ड के 32, हनुमाननगर प्रखण्ड के 30, बहेड़ी प्रखण्ड के 08, हायाघाट प्रखण्ड के 30, अलीनगर प्रखण्ड के 05 एवं कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड के 11 वार्ड शामिल हैं। जिला पंचायती राज पदाधिकारी, दरभंगा ने बताया कि दरभंगा जिला के 3339 वार्डों में नल-जल योजना का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। संबंधित वार्डों में योजना का लोकापर्ण किया गया तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत हर घर नल का जल एवं घर तक पक्की गली एवं नालियाँ योजना प्रारंभ की गई थी और इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के सभी पंचायतों के सभी वार्डों को इन योजनाओं से जोड़ना था ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके एवं घर-घर तक आवागमन की सुविधा मिल सके।

नगर निकाय क्षेत्र के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग,बिहार द्वारा मुख्यमंत्री शहरी क्षेत्र गली-नाली पक्कीकरण योजना एवं मुख्यमंत्री शहरी नल जल योजना के तहत सभी वार्डों में शुद्ध पेयजल एवं पक्की नाली, गली का निर्माण करने की योजना ली गयी थी।

वैसे वार्ड जहाँ भू-जल स्तर के कारण पंचायती राज विभाग को वार्ड निगरानी एवं अनुश्रवण समिति के माध्यम से कार्य कराने में कठिनाई हो रही थी, उन वार्डों में काम कराने की जिम्मेवारी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को दी गई, जहाँ अत्याधुनिक बड़ी मशीनों की सहायता से नल जल योजना को क्रियान्वित कराया गया।

इस योजना के तहत 5 वर्षों में सभी वार्डों को चरणबद्ध तरीके से आच्छादित करना था, जिनमें से अधिकतर वार्डों को अच्छादित किया जा चुका है। जिला स्तर पर समाहरणालय परिसर अवस्थित अम्बेदकर भवन सभागार में लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें जिला के वरीय पदाधिकारी एवं पंचायत राज विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े रहें। उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण बिहार में उपरोक्त तीनों विभाग द्वारा पूर्ण करायी गई नल-जल योजना एवं घर तक पक्की गली-नाली योजना का शुभारंभ कराया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !