दरभंगा : मिथिला क्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार ने दरभंगा मधुबनी समस्तीपुर जिले के सभी एसडीपीओ को चुनाव को देखते हुए चुनाव प्रभावित करने वाले शातिर अपराधियों पर सीसीए की कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा है सीसीए 3 सीसीए 12 में अलग-अलग प्रस्ताव बनाने को कहा है। इसमें जिला बदर थाना पर उपस्थित होकर हाजिरी लगाने और जेल भेजे जाने वाले शातिरों का आपराधिक इतिहास भी संलग्न करने का आदेश दिया है। चुनाव को देखते हुए असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर अभी से निरोधात्मक कार्रवाई करने में तेजी लाने को कहा है एवं सभी पर अधिक से अधिक राशि का बंधपत्र लेने को कहा है।

पिछले चुनाव में जिन व्यक्तियों द्वारा चुनाव में बाधा डालने का प्रयास किया था उनको भी चिन्हित कर कार्रवाई करने को कहा है। वहीं चुनाव में बाहर से आने वाले सुरक्षाकर्मियों की संख्या में वृद्धि होने की बात कही है। इसे देखते हुए उन्होंने वाहनों की संख्या में वृद्धि और ठहरने के लिए बिरहद स्थल पर रखने की व्यवस्था करने को कहा है ताकि कोरोना महामारी से सभी सुरक्षा कर्मियों को बचाया जा सके।
आईजी ने बताया कि पिछले 1 सप्ताह के दौरान दरभंगा जिले में 14 मुख्य आरोपी सहित 60 आरोपियों मधुबनी जिले में 7 मुख्य आरोपी सहित 96 आरोपियों एवं समस्तीपुर जिले में 8 मुख्य आरोपियों सहित 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मास्क नहीं पहनने को लेकर दरभंगा जिले में 3 लाख 79 हजार 900 मधुबनी जिले में 64 हजार 500 समस्तीपुर जिले में 3 लाख 89 हजार 500 जुर्माने के रूप में वसूले गए। वहीं दरभंगा जिले में 326 लीटर मधुबनी जिले में 417 लीटर समस्तीपुर जिले में 16434 लीटर विदेशी शराब जप्त किए गए। वही मधुबनी जिले में 3096 लीटर दरभंगा जिला में 137 लीटर समस्तीपुर जिले में 110 लीटर देसी शराब जप्त किए गए। मिथिला क्षेत्र में 48 वाहन भी जब्त किए गए हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !