Breaking News

यूपी:सीएम योगी बोले- हम ही करेंगे राम मंदिर निर्माण, जनेऊ दिखाकर भटकाने का हो रहा प्रयास

सीएम योगी ने कहा​ कि सैकड़ों वर्षों से हमारे खिलाफ दुष्प्रचार हो रहा है। ये दुष्प्रचार का ही हिस्सा है कि आर्य भारत के नहीं हैं। धरती, गंगा, गौ सबको मां संबोधित करते हैं।

राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)

राजधानी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ‘युवा कुंभ 2018-विचार नए भारत का’ कार्यक्रम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उद्घाटन किया। अपने संबोधन  में योगी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा​ कि राम मंदिर निर्माण हम ही करेंगे, दूसरा कोई नहीं कराएगा, जनेऊ दिखाकर भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुंभ में सफाई व्यवस्था का जिक्र करते हुए दावा किया इस बार ऐसे इंतजाम कराए हैं कि स्वच्छता के प्रतीक कुंभ के दौरान एक मक्खी भी नजर नहीं आएगी।वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी सीएम योगी ने इशारों-इशारों में निशाना साधा।

सीएम योगी ने कहा​ कि भारत की आजादी के बाद यह पहला कुंभ होगा, जिसमें गंगा का शुद्ध जल आने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।उन्होंने कहा कि 12 से 15 करोड़ लोग कुंभ में आते हैं, जिसमें किसी भी प्रकार का भेद नहीं होता है।कुंभ के आयोजन में पूरा देश बिना किसी आमंत्रण के प्रयाग की धरती पर आता है।

सीएम योगी ने कहा कि राम नगरी अयोध्या में समरसता कुंभ का आयोजन सम्पन्न हुआ और आज प्रदेश की राजधानी में चौथा वैचारिक कुंभ ‘युवा कुंभ’ के रूप में आयोजित हो रहा है।दुनिया का सबसे युवा देश भारत है।इस युवा शक्ति ने केवल देश ही नहीं, दुनिया में भी अपनी ऊर्जा एवं प्रतिभा का संपूर्ण प्रदर्शन किया है, जो राष्ट्र हित में लाभदायक सिद्ध हुआ है। यदि दुनिया का सबसे युवा देश भारत है तो देश का सर्वाधिक युवा प्रदेश उत्तर प्रदेश है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान प्रदेश की वर्तमान सरकार और साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने जो कार्यक्रम संचालित किए, उससे युवाओं को अपनी प्रतिभा को देश के समक्ष रखने का अवसर मिला।वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के अंदर स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत 5 लाख से अधिक युवाओं को स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है।

सीएम योगी ने कहा​ कि सैकड़ों वर्षों से हमारे खिलाफ दुष्प्रचार हो रहा है।ये दुष्प्रचार का ही हिस्सा है कि आर्य भारत के नहीं हैं।धरती, गंगा, गौ सबको मां संबोधित करते हैं।कुंभ का आयोजन नारी विरोधी कैसे हो सकता है। दुष्प्रचार में आर्यों को आक्रांता बताया।कुंभ को महिला विरोधी, समाज विरोधी, युवा विरोधी, पर्यावरण विरोधी बताया। यही कारण था कि इस दुष्प्रचार के खिलाफ हमारे विचारकों ने कुंभ से पहले ऐसे आयोजन का निर्णय लिया।30 जनवरी को प्रयागराज में सर्वसमावेशी कुंभ का आयोजन होगा, जिसमें सभी पंथ के धर्माचार्य शामिल होंगे।

उन्होंने कहा, ‘कुंभ को युवा विरोधी भी बताया गया है इसलिए लखनऊ में वैचारिक कुंभ का आयोजन किया गया है।साढ़े चार सौ साल बाद कुंभ में सरस्वती कुंड और अक्षयवट का लोग दर्शन कर पाएंगे।अकबर के किला बनाने के बाद दर्शन बंद हो गया था।कुंभ को दलित विरोधी भी बताया गया। हम युवाओं को सम्मानजनक ढंग से स्वावलंबी बना रहे हैं। आज थल, नभ और जल तीनों रास्ते से प्रयागराज पहुंच सकते हैं। हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज से चले, प्रधानमंत्री का ये सपना पूरा होगा’

सीएम योगी ने कहा कि डेढ़ लाख लोगों को हमने नौकरी दी।भारत युवाओं का देश है तो उत्तर प्रदेश युवाओं का प्रदेश है। हिन्दू एक संस्कृति है।युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी उर्जा लगाएं।सकारात्मक सोच से आगे बढ़ें युवा। कौन है जो धरती मां के लिए षड्यंत्र रच रहा है? उसको युवा समझें और भारत को परम वैभव तक पहुंचाएं।सीएम ने कहा कि भारत राष्ट्र एक है, सोच एक है और एक संस्कृति है। धर्म स्थल केवल उपासना का साधन नहीं है बल्कि एकात्मकता का प्रतीक है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *