• ‘’लॉक डॉन का पालन करना जरूरी, तभी मिलेगी कोरोना से मुक्ति’’ अभियान चलाकर कर रहे जागरूक
• ग्रामीणों ने गाँव के मुख्य सड़क पर अनावश्यक आवागमन को रोकने को लेकर लगाया अवरोधक
• प्रवेश मार्ग पर हाथ साफ करने के लिए पानी की टंकी व साबुन की व्यवस्था
• हाथ साफ करने के बाद ही गांव में प्रवेश करने की मिलती है लोगों को अनुमति
दरभंगा : बहादुरपुर प्रखंड के गोविंदपुर गांव के लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सराहनीय पहल की है. सभी ग्रामीण एकजुट होकर एक दूसरे को जागरूक कर रहे हैं. साथ ही अनावश्यक रूप से गांव में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गयी है. इसके मद्देनजर गांव के प्रवेश मार्ग पर बांस बल्ला लेकर घेर दिया गया है एवं एक सूचना चिपका दी गई है जिस पर लिखा हुआ है कि लॉकडाउन के दौरान गांव में अनावश्यक प्रवेश वर्जित है. ग्रामीणों के सराहनीय प्रयास से गांव में अनावश्यक भीड़ पर लगाम लगी है. वही संक्रमण फैलने की सम्भावना भी कम हो गई है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वच्छता पर दे रहे विशेष ध्यान:
पूरे विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण ने संकट उत्पन्न कर दिया है. हजारों लोग इसके चपेट में आ गए हैं. अभी तक इस वायरस के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है. लिहाज़ा लोग सावधानी एवं स्वच्छता का ख्याल रखकर इसके संक्रमण को रोक सकते हैं. इस कड़ी में गोविंदपुर गांव के लोग एक मिसाल पेश कर रहे हैं. गांव वाले संक्रमण के फैलाव को कम करने के लिए सफाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. नियमित अंतराल पर अपने हाथ को धो रहे हैं घर के बच्चों व बुजुर्गों को भी यही पाठ पढ़ा रहे हैं. पूरे गांव में स्वच्छता का संदेश फैलाया जा रहा है. इधर कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर आवागमन को रोक दिया है, जरूरत पड़ने ही किसी अनजान को गाँव मे आने दिया जाता है. आने से पूर्व उस व्यक्ति को मुख्य मार्ग पर रखे पानी की टंकी रखे पानी व साबुन से हाथ धोना पड़ता है. उसके बाद ही आगंतुकों गांव में प्रवेश की इजाजत मिलती है.

फैला रहे जागरूकता
कोरोना वायरस से आर-पार की लड़ाई में गोविंदपुर गांव के निवासी एकजुट हो गए हैं. सरकार के लाकडाउन के मद्देनजर सभी ग्रामीण इसका का शत-प्रतिशत पालन कर रहे हैं. साथ ही आसपास के लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि लाकडाउन के दौरान भी लोग बात नहीं मानते हैं. दिन भर बाइक से लोग अनावश्यक रूप से गांव में घूमते रहते हैं. इसको देखते हुए कुछ ग्रामीणों ने लोगों का गांव में प्रवेश वर्जित कर दिया है. इसके लिए गेट पर बांस लगाकर घेर दिया गया है. किसी भी व्यक्ति को गाव में आने से पूर्व, उनको अपने हाथ को साबुन से साफ करना पड़ता है. इसके बाद ही गांव में प्रवेश मिलती है. इसके अलावा सभी ग्रामीण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं. इसके अलावा अन्य कई सावधानियां बरती जा रही है, लिहाजा गांव में संक्रमण के फैलाव की संभावना बहुत कम है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !