डेस्क : कोरोनावायरस जैसी महामारी को लेकर देश में संपूर्ण लॉक डाउन लागू है. अनिवार्य सूची में सरकार द्वारा सैनिटाइजर भी शामिल है. ऐसे में एक बड़ी खबर महाराष्ट्र से है जहां के पालघर इलाके में एक सैनिटाइजर और हैंडवॉश बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका हुआ है. सोमवार को दोपहर 11.30 बजे हुए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल है. जब यह धमाका हुआ, तब कंपनी के अंदर 66 कर्मचारी काम कर रहे थे. फिलहाल, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पालघर के तारापुर में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को धमाका हुआ. यह फैक्ट्री सैनिटाइजर और हैंडवॉश के लिए कच्चा माल बना रही थी. फैक्ट्री ने कच्चा माल बनाने के लिए अधिकारियों से इजाजत ली थी. कंपनी का नाम गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स है. फैक्ट्री में दोपहर 11.30 बजे अचानक धमाका हुआ और आग लग गई.

आनन-फानन में मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई और थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस हादसे की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गौर करने वाली बात है कि जब यह हादसा हुआ, उस वक्त फैक्ट्री में 66 लोग काम कर रहे थे.
फिलहाल, धमाके की वजह साफ नहीं हो पाई है. अधिकारियों ने जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है. वैसे तो पूरा देश कोरोना की चपेट में है और हर जगह सैनिटाइजर-हैंडवॉश की डिमांड बढ़ गई है, लेकिन महाराष्ट्र में खतरनाक रुख अख्तियार करता जा रहा है. अब तक यहां 2 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 150 लोगों की मौत हो चुकी है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !