दरभंगा : आयुक्त कार्यालय के सभागार में बिहार विधान परिषद सदस्य के लिए दरभंगा शिक्षक व स्नातक क्षेत्र के निर्वाचन को लेकर प्रमण्डलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ने दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिला के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त महोदय ने कहा कि बिहार विधान परिषद सदस्य के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी किया जा चुका है। 28 सितंबर 2020 को अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन प्रारम्भ हो जाएगा, 5 अक्टूबर 2020 तक नामांकन चलेगा, 6 अक्टूबर को संवीक्षा होगी, 8 अक्टूबर 2020 को नाम वापसी की तिथि है तथा 22 अक्टूबर 2020 को सुबह 8:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा एवं 12 से 14 नवंबर 2020 तक मतगणना किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मधुबनी में 23, दरभंगा में 32, समस्तीपुर में 24 एवं बेगूसराय में 20 कुल 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 141 मतदान केंद्र हैं जिनमें 102 मुख्य मतदान केंद्र तथा 39 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। मधुबनी में 24 मुख्य मतदान केंद्र एवं 8 सहायक मतदान केंद्र, दरभंगा में 34 मुख्य मदान केंद्र एवं 10 सहायक मतदान केंद्र, समस्तीपुर में 24 मुख्य मतदान केंद्र एवं 9 सहायक मतदान केंद्र एवं बेगूसराय में 20 मुख्य मतदान केंद्र एवं 12 सहायक मतदान केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में कोविड-19 के लिए जारी गाईडलाइन का पालन किया जाएगा। सभी मतदान केंद्र प्रखंड व अंचल मुख्यालय में ही रहेंगे जिसकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में आयुक्त के सचिव श्री दुर्गानंद झा क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी उप निदेशक जनसंपर्क एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में मधुबनी के लोजपा जिला अध्यक्ष वचनु मंडल, समस्तीपुर से सीपीआई के सत्यनारायण सिंह, एन.सी.पी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मोहन झा, सी.पी.आई के सचिव नारायण जी झा, सी.पी.एम के जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मो0 असलम, जदयू के जिला उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक राम चन्द्र राय, जदयू के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, एल.जे.पी के देवेंद्र कुमार झा, रालोजपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार, बसपा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, बीजेपी के जिला समन्वयक अभिषेक कर्ण, कांग्रेस समस्तीपुर के रितेश झा, कांग्रेस मधुबनी के नवीन कुमार, राजद के जिला महासचिव विष्णु चंद्र पप्पू अन्य उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !