सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : दरभंगा के विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया द्वारा अपने कार्यालय कक्ष से सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की ऑनलाइन समीक्षा बैठक की गयी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत निर्माणाधीन 40 सामुदायिक शौचालय को हर हाल में 15 अगस्त तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही 10 अगस्त तक सभी लंबित भुगतानों को निपटारा करने को कहा गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखण्डवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें अलीनगर प्रखण्ड को एक दिन में कुल – 28 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं बहादुरपुर को 44, बहेड़ी को 51, बेनीपुर को 29, बिरौल को 50, दरभंगा सदर को 65, गौड़ाबौराम को 41, घनश्यामपुर को 38, हनुमाननगर को 33, हायाघाट को 40, जाले को 55, केवटी-रनवे को 36, किरतपुर को 31, कुशेश्वरस्थान को 30, कुशेश्वरस्थान पूर्वी को 22, मनीगाछी को 35, सिंहवाड़ा को 43 एवं तारडीह को 30 आवास पूर्ण करवाने का दैनिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैठक में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दैनिक लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया कि इसमें बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली, दूसरी एवं तीसरी किस्त का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर की जाये।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !