सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के मब्बी ओपी अंतर्गत शहबाजपुर पंचायत के करहटिया में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के 3 लोग बुरी तरह से ज़ख्मी हैं जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। ज़ख्मी 3 लोगों में मो. शहाबुद्दीन, मो.फैजी और मो. सलाउद्दीन में से मो. फैजी की हालत काफी गंभीर है।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम

मो. फैजी ने बताया कि मेरे चाचा को पड़ोस के रहने वाले अब्दुल खुद्दुस, हसनैन, सुफियान, आरज़ू, राजू सभी मिलकर बुरी तरह पीट रहे थे। बीच बचाव करने गया तो राजू ने खंती से मेरे सिर पर वार कर दिया और अब्दुल खुद्दुस, हसनैन, सुफियान और आरज़ू समेत उनकी पत्नी और बहुओं ने हमें पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।

इससे पूर्व भी अस्मत खातून ने मुझपर झूठा मुकदमा कर जेल भेजवा दिया था और आज मुझे जान से मारने की नीयत से लोहे के नुकीले सामान से वार किया जिसमें मेरा कान भी कट गया। साथ ही सभी ने मिलकर इतनी बुरी तरह पीटा की मेरे बायें हाथ, पीठ,कमर और छाती पर बहुत चोट है।

वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से भी 5 लोगों के जख्मी होने की बात बताई गई है। अस्मत खातून ने बताया कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा है। साथ ही आरोप लगाया कि उनलोगों ने 2-3 मोबाइल छीन लिया। अब्दुल खुद्दुस ने बताया कि विवादित जमीन पर पौधारोपण कर रहा था रोकने पर मारपीट करने लगा।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !