Breaking News

पत्रकारिता कोर्स में नामांकन को लेकर आवेदन 14 तक

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी हिंदी विभाग की ओर से संचालित एक वर्षीय पत्रकारिता एवं जनसंचार के सर्टिफिकेट कोर्स (सत्र 2021-2022) में नामांकन के लिए तीन से 14 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं पीजी हिंदी विभाग से संपर्क कर नामांकन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं।

Demo pic

इस कोर्स में नामांकन के लिए 45 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी संकाय में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। किसी अन्य कोर्स में नामांकित छात्र-छात्राएं भी यह कोर्स कर सकते हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र साह ने दी है।

lnmu Darbhanga

वहीं, पत्रकारिता के समन्वयक अखिलेश कुमार ने कहा कि पत्रकारिता आधुनिक सभ्यता का प्रमुख व्यवसाय है और जनसेवा का सशक्त माध्यम भी। पत्रकारिता के क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका हैं। इंटरमीडिएट के बाद इस कोर्स में नामांकन लेकर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया व स्थानीय पत्रकारिता एवं जनसंचार में रोजगार तलाश सकते हैं।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *