सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव, टीकाकरण एवं शिक्षक नियोजन को लेकर बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सम्बोधित करते हुए कहा कि वैसे क्षेत्र जो अब नगर निकाय में शामिल हो गये हैं, उसकी जानकारी सूचना पट्ट के माध्यम से दी जानी है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

प्रखण्डवार, वार्डवार कितने मतदान केन्द्र नगर निकाय क्षेत्र में चले गये हैं, इस संबंध में 05 अगस्त तक दावा-आपत्ति लेनी है तथा 30 अगस्त तक प्रारूप प्रकाशन करना है। उन्होंने कहा कि वैसे क्षेत्र, जो किसी अन्य पंचायत में सम्मलित हो गये हैं, लेकिन पंचायत समिति के लिए वह क्षेत्र यथावत् बना रहेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव का कार्य समयबद्ध होता है और सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं। इसलिए सभी तैयारी ससमय कर लिया जाए। अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों की जाँच कर लें, बज्रगृह एवं मतगणना केन्द्र के लिए भवन चिन्ह्ति कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि 04 पदों के लिए चुनाव ई.भी.एम.से होगा और चारों पदों की ई.भी.एम. अलग-अलग रखे जाएगें। जिलाधिकारी ने कहा कि बज्रगृह प्रखण्ड मुख्यालय के आस-पास ही बनाया जाए, इससे चुनाव के दौरान सुविधा होगी।
कोविड- 19 से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि नगर निकाय क्षेत्र को लक्ष्य कर अधिक से अधिक टीकाकरण कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगस्त महीने में जुलाई महीने की तुलना में अधिक टीका मिलने वाले हैं तद्नुसार टीकाकरण की तैयारी की जाए। बैठक में बताया गया कि केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं और कोरोना महामारी से बचाव का उपाय टीकाकरण ही है। इसलिए उपलब्ध कराए जा रहे टीका का शत्-प्रतिशत् टीकाकरण कराया जाए।

शिक्षक नियोजन को लेकर बताया गया कि शिक्षक नियोजन के लिए प्रखण्ड स्तरीय काउंसिलिंग 07, 09 एवं 10 अगस्त को दरभंगा शहरी क्षेत्र में होगा, इसके लिए दरभंगा शहरी क्षेत्र में अलग अलग प्रखण्डों के लिए अलग अलग काउंसिलिंग केन्द्र बनाया गया है, जो 11ः30 बजे पूर्वाह्न से प्रारंभ होगा। 07 अगस्त को सामाजिक विज्ञान के लिए काउंसिलिंग होना है, जिसमें अधिक भीड़ होने की संभावना है। सभी संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को अपने-अपने प्रखण्ड के काउंसिलिंग सेन्टर का भ्रमण कर ध्वनि विस्तारक यंत्र, प्रकाश, फ्लेक्स, कर्मियों की व्यवस्था इत्यादि कर लेने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि विभिन्न विषयों के कुल 05 हजार 889 शिक्षक पद के लिए काउंसिलिंग किया जाना है।

बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता मो. सादुल हसन, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती विभा कुमारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार मिश्र एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !