दरभंगा : कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये सभी लोंगो को अपने अपने हाथों को बराबर अच्छी तरह से साबुन से साफ करने अथवा सैनिटाइज़र का उपयोग करने का सलाह दिया गया है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
सार्वजनिक स्थलों एवं कार्य स्थलों पर साबुन पानी से हाथ की सफाई में व्यवहारिक कठिनाई को देखते हुए जिलाधिकारी दरभंगा ने आईटीआई रामनगर के प्राचार्य को ऑटोमेटिक सैनिटाइज़र का निर्माण करने का निर्देश दिया था. उक्त के आलोक में आईटीआई के प्राचार्य ने लॉकडाउन अवधि में अपने सहयोगियों के साथ फूल बॉडी ऑटोमेटिक सैनिटाइज़र एवं पेडेस्टल हैंड सैनिटाइज़र का निर्माण कर सोमवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी के समक्ष इसका डिमोंस्ट्रेशन कराया गया.

जिलाधिकारी ने आईटीआई रामनगर के नवोन्मेषी प्रयोग पर प्रसन्नता जाहिर किये और शाबासी दिए. आईटीआई के प्राचार्य श्री ओम प्रकाश, चीफ इंस्ट्रक्टर श्री नीलमणि द्वारा बताया गया कि इस प्रोडक्ट को व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों आदि में आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है.

बताया गया कि फूल बॉडी सैनिटाइज़र से सेकंड मात्र में ही व्यक्ति का पूरा शरीर सैनिटाइज़ हो जायेगा. इसका शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं पड़ता है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !