डेस्क : बिहार के सभी जिला न्यायालयों में जिला जज सहित एडीजे, स्पेशल कोर्ट, अनुमंडल सहित अन्य कोर्ट को खोलने का निर्देश हाईकोर्ट प्रशासन ने दिया है। हाईकोर्ट के महानिबंधक नवनीत पांडेय ने सभी जिला जज को इस आशय का निर्देश भेज दिया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
निर्देश के अनुसार प्रत्येक न्यायालय में तीन कोर्ट के अलावा दो वर्चुअल कोर्ट भी काम करते रहेंगे। यानी जिला जज या एडीजे, सब जज तथा ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के एक-एक फिजिकल कोर्ट में काम होगा। यह व्यवस्था लॉकडाउन के लागू होने तक रहेगी। कोर्ट सुचारू रूप से चले, इसके लिए सभी जिला न्यायालयों में संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

गर्मी के मौसम के दौरान अधिकतम ढाई घंटा फिजिकल कोर्ट चलेगा। उसके अलावा एक घंटा वर्चुअल कोर्ट भी चलेगा। फिजिकल कोर्ट में वकीलों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। यानी, कम से कम लोगों के कोर्ट में आने की व्यवस्था होगी। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद जिला न्यायालयों का 50 प्रतिशत कोर्ट फिजिकल कोर्ट के रूप में काम करेगा, जबकि 50 प्रतिशत कोर्ट वर्चुअल कोर्ट के रूप में काम करते रहेगा।
फिजिकल कोर्ट की उठ रही थी मांग
हर जिले में सिविल कोर्ट से फिजिकल कोर्ट शुरू करने की मांग उठी रही थी। सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में वकीलों ने प्रदर्शन भी किया था। वहीं, दानापुर कोर्ट बार एसोसिएशन ने बैठक कर इस आशय का प्रस्ताव पारित किया था। अन्य कोर्ट से भी मांग उठ रही थी। हाईकोर्ट महानिबंधक के निर्देश के बाद वकीलों में खुशी की लहर है। 25 मार्च से ही ई फाइलिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हो रही थी ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !