डेस्क : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के राज्यव्यापी आह्वान पर जारी हड़ताल के तीसवें दिन कोरोना वायरस से बचाव हेतु हड़ताली शिक्षको का जागरूकता रथ कुशेश्वरस्थान पूर्वी पहुंचा।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जहां रथ का स्वागत बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक के प्रखण्ड अध्यक्ष शोभाकांत शर्मा और टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज राय ने संयुक्त रूप से किया। रथ में विशेष रूप से बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शम्भू यादव, टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद मण्डल, सोनू मिश्रा, प्रखण्ड अध्यक्ष बिरौल मुकेश पौद्दार उपस्थित रहे। रथ पूर्वी प्रखंड के प्रखण्ड मुख्यालय, धबोलिया, केवतगामा चौक पर रुककर आम अवाम को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक किया और जरूरतमंदों के बीच साबुन का वितरण किया।

मौके पर उपस्थित बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शम्भू यादब ने कहा कि हम शिक्षक समाज के अंग है और समाज मे कोरोना को लेकर व्याप्त भय और डर को हमलोग दूर करने के लिए गाँव गाँव मे घूम घूमकर लोगो को सतर्क करेंगे। हमारा मुख्य काम शिक्षा देने के साथ साथ आईना दिखाना भी है हमलोग समाजिक कार्य मे सदा ही आगे रहे है। समाज के सभी आपदा विपदा में हमलोग साथ खड़े रहेंगे।

वही टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद मण्डल ने कहा कि सरकार सदा ही सियासत करती है यह कितना खेद का विषय है कि सरकार बच्चों के भोजन के नाम पर आठ रुपए की राशि दे रही है जबकि समाज को सोचना होगा कि महज आठ रुपए में गरीबो का एकदिन का भोजन कैसे सम्भव होगा।

यह सरकार समाज को छल रही है जबकि हमलोग समाज को जागरूक कर रहे है। वही सोनू मिश्रा ने कहा कि हमारे शिक्षक सुदूर गेजोरी से लेकर तिलकेश्वर तक कुशेश्वरस्थान पूर्वी के सभी दसो पँचायत में जागरूकता अभियान चलाएंगे।

मौके पर शोभाकांत शर्मा,मनोज राय, बबलू कांत झा, प्रमोद कुमार गुप्ता, राज कुमार यादव,सूरज सक्सेना, विक्रम, महिंद्र पंडित, उमाशंकर राय, रहमत अली, मनोज सिंह, मशकूर आलम, वीरेंद्र कुमार, सिकन्दर राम, संतोष कुमार, भाल चन्द्र मिश्रा, शम्भू सदा, रामबदन पंडित समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !