Breaking News

COVID-19 :: दरभंगा जिले में डोर टू डोर सर्वे करेगी स्वास्थ्य टीम

दरभंगा : जिलाधिकारी ने विदेश यात्रा कर लौटने वाले सभी गांवों में घर घर सर्वेक्षण कर कोरोना के लक्षण वाले संदिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कराने का निर्देश सभी बीडीओ, सीओ एवं एमओआईसी को दिया हैं .

सिविल सर्जन दरभंगा को इस कार्य को सुनिश्चित कराने को कहा गया हैं. उन्होंने ये बातें कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित एक बैठक में कहीं हैं.

कहा हैं कि सर्वेक्षण टीम द्वारा यह पता लगाया जायेगा कि उक्त गांवों में कोरोना का लक्षण वाला कोई व्यक्ति तो नहीं हैं. सम्भवतः उसने कहीं अपना इलाज कराया हो. दवा दुकानों में भी छानबीन करके यह पता लगाया जायेगा कि कोरोना बीमारी के इलाज हेतु किसी ने दवा खरीदी हैं क्या.
उन्होंने कहा हैं कि कम्युनिटी स्प्रेड को रोकने के लिये ये कार्रवाई जरूरी हैं.

इस बैठक मे नगर आयुक्त, एडीएम, डीडीसी, सहायक समाहर्ता, सभी नोडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन आदि उपस्थित थे.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …