दरभंगा : डीएमसीएच के कोरोना वार्ड में रविवार को 18 वर्षीया एक युवती को कोरोना से संक्रमित होने के संदेह में भर्ती कराया गया है।

उसके ब्लड सैंपल को जांच के लिए पटना भेजा गया है। युवती महाराष्ट्र से दिल्ली होते हुए रविवार को ही ट्रेन से दरभंगा पहुंची थी। युवती नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। इसके अलावा बाहर से दरभंगा पहुंचे तीन अन्य लोगों को स्क्रीनिंग के बाद होम आइसोलेशन की सलाह दी गयी है। दरभंगा जंक्शन पर स्क्रीनिंग के बाद इन चारों मरीजों को डीएमसीएच भेजा गया। डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राज रंजन प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !