संजय कुमार मुनचुन (पटना) : राजधानी समेत बिहार में जैसे ही घड़ी की सुई 5 बजे पर गई, वैसे ही अचानक से थाली, ताली और शंख की आवाज वातावरण में गुंजने लगी।

अपने-अपने घरों की छत, बालकनी, दरवाजों और खिड़कियों पर खड़े होकर लोगों ने थाली और शंख बजाकर कोरोना वायरस के खिलाफ जुटे योद्धाओं को सलाम करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
लोगों ने थाली और शंख बजाकर डॉक्टरों, सैनिक, मेडिकल कर्मियों, पुलिस कर्मियों के साथ-साथ उन तमाम लोगों के प्रति आभार प्रकट किया जो इस बीमारी से पीड़ित लोगों की सेवा और इस वायरस से लोगों को बचाने की मुहिम में जुटे हैं।

कोरोना वायरस से भारत समेत पूरी दुनिया त्राहिमाम कर रही है। अपने स्तर से भारत की सरकार भी पूरी तैयारी में जुटी है। 75 शहरों को लॉकडाउन किया गया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में जनता कर्फ्यू का प्रभाव दिखा। पीएम मोदी ने कहा था कि जनता कर्फ्यू में सहयोग देने वाले लोगों के लिए तमाम लोग 5:00 बजे शाम में थाली पीटकर, घंटी और शंख बजाकर उन्हें शाबाशी दें और इस महामारी के खिलाफ लड़ाई का उद्घोष करें। जनता कर्फ्यू का पूरा प्रभाव पूरे देश में देखने को मिला है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !