सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आगामी 6 महीने में बिहार के 06 करोड़ व्यस्कों को टीकाकरण कराने के अभियान को सफल बनाने हेतु महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह मेमोरियल अस्पताल, दरभंगा में एक विशेष टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। जो प्रतिदिन 9:00 बजे पूर्वाह्न से 9:00 रात्रि तक कार्यरत रहेगा।

- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम

इस टीकाकरण केंद्र पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाले तथा बिना रजिस्ट्रेशन वाले,18 वर्ष से ऊपर वाले तथा 45 वर्ष से ऊपर वाले कोई भी उक्त अवधि में किसी भी समय जाकर टीका लगवा सकते हैं।

उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया के कर कमलों द्वारा फीता काटकर आज इस विशेष टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया गया।


इस अवसर पर दरभंगा के सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्र, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अलका आम्रपाली, यूनिसेफ के डॉ0 ओंकार चंद्र, डब्ल्यू एच ओ के डॉ0 वाशव राज एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।



स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !