Breaking News

क्रिकेट :: अंडर-19 टीम के कप्तान ने रचा इतिहास, बल्लेबाजी की शानदार पारी

06_11_2016-ishan1-320x266रणजी ट्रॉफी के 5वें राउंड के मैच में झारखंड की तरफ से खेलते हुए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान ने इतिहास रच दिया। उन्होंने रणजी मैच में ऐसी पारी खेली जो झारखंड की तरफ से अब तक किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था।

ग्रुप बी में खेले जा रहे दिल्ली और झारखंड के मुकाबले में अंडर-19 कप्तान ईशान किशन ने तूफानी दोहरा शतक लगाया। रणजी ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड की तरफ से ये अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए ईशान ने 336 गेंदों पर 273 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 21 चौके और 14 छक्के भी लगाए। इसके अलावा ईशान झारखंड रणजी टीम की तरफ से 250 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

ईशान यहीं नहीं रुके और 14 छक्कों के साथ रणजी क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। उन्होंने साल 1990 में हिमाचल के बल्लेबाज शक्ति सिंह के 14 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी की।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …