Breaking News

छठ पूजा :: उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ ही आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व संपन्न

picsart_11-07-11-29-44-320x235दरभंगा : आस्‍था और सूर्योपासना का महापर्व उदीयमान सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ ही पूर्ण हुआ. बिहार सहित देश के बड़े हिस्‍से में छठ व्रतियों ने चार दिनों के इस महापर्व का समापन उदयगामी सूर्य को अर्घ्‍य देकर पारन के साथ पूरा किया. नदी घाटों पर आस्‍था का सैलाब उमड़ पड़ा.पूरे प्रदेश में आस्‍था का ज्‍वार देखने को मिला. शरबत पीकर छठ व्रतियों ने अपना व्रत तोड़ा. इसके साथ ही लोग घाटों से घर की ओर लौटने लगे.

सूर्यदेव की उपासना और पुत्र व सुख, समृद्धि की प्राप्ति का पावन छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ. दूसरे दिन खरना पूजा किया गया. रविवार को अस्‍ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्‍य प्रदान किया गया. वहीं सोमवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्‍य के साथ यह महापर्व संपन्‍न हुआ. रविवार को हाथों में अखंड ज्योति कलश और पूजन सामग्री लेकर व्रती महिलाएं छठ मैया के पारम्परिक गीत गाते हुए घरों से घाटों पर पहुंची तो ये भक्ति का उमंग देखते ही बनता था.

Check Also

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …