Breaking News

बिहार :: छठमय माहौल बदला मातम में, ट्रेन की चपेट में आने से 5 की मौत तीन घायल

picsart_11-07-11-08-57-320x238दरभंगा : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेलमंडल के रामभद्रपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से तीन महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई है. रेलवे प्रशासन फिलहाल पांच लोगों की मौत की पुष्टि कर रहा है.इस घटना में अन्य तीन लोग घायल भी हुए हैं. जिनमें से दो का इलाज डीएमसीएच और एक का निजी अस्पताल में चल रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 5 बजकर 50 मिनट की है. महिलाएं छठ पूजा कर लौट रहीं थीं तभी समस्तीपुर रेल डिवीज़न के किशनपुर और रामभद्रपुर स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर तीन महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई।

छठ घाट रेलवे लाइन के बिल्कुल करीब स्थित है. इस तालाब पर काफी पहले से हर साल छठ व्रत होता आ रहा हैं. इसकी जानकारी रेल और जिला प्रशासन को भी थी लेकिन लापरवाही के कारण यह हादस हुआ.
तालाब के निकट भीड़ की जानकारी रहने के बावजूद ट्रेन के ड्राइवर ने सायरन नहीं बजाया. इस बीच व्रत के उत्साह महिलाओं को ट्रेन के आने की भनक तक नहीं लगी और वह उन्हें रौंदती चली गई है.

12562 स्वंतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस गुजर रही थी इसी दौरान लोग इसकी चपेट में आ गए। सीपीआरओ ए के रजक ने घटना की पुष्टि की है। घटना को लेकर मृतकों के परिजनों में आक्रोश है। वे डीआरएम को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। वहीं घटना के बाद छठ पर्व का माहौल गम में बदल गया। इस बीच रेल सेवा बाधित हो गई है।

Check Also

मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध विभाग की जिम्मेदारी मंत्री मदन सहनी के …

लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल …

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …