दरभंगा : राजकीय अम्बेडकर कल्याण छात्रावास मोगलपुरा सभी सुविधाओ से वंचित है। चार खण्डों में बना छात्रावास में सरकारी सुबिधाओं का घोर अभाव है । 275 छात्रो के स्थान पर 500 छात्र किसी तरह रह रहे है । कमरे की खिड़की के पल्ले गायब है। वर्षात में पानी व शर्दी के मौसम में ठंडी हवा से छात्र परेशान रहते है। कहने को कई शौचालय है मगर कोई काम का नहीं किसी में गेट नहीं तो किसी में नल की टोटी नहीं। सिर्फ दो शौचालय से 500 छात्र काम चला रहे है। छात्रावास की छत जगह जगह टूटी हुई है। जिस कारण कभी भी हादसा हो सकता है। चापा कल कई है मगर किसी से पानी नहीं निकलती है। बिजली की वायरिंग व बोर्ड तो लगी मगर बिजली पहुँचने से पहले ही सब नष्ट हो चुकी है। रौशनी के लिए 15 स्ट्रीट लाईट आवंटित किया गया जिसमे से सिर्फ 10 लाईट ही लगी जिसे जलते हुए आजतक किसी ने नहीं देखा। छात्रावास के नाली कुरे से पटे प्रांगण की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। छात्रो ने बताया की गन्दगी के कारण यहाँ महामारी फैलने की संभावना बढ़ गयी है। सरकारी कर्मियो की मिलीभगत से लाखो रुपैये की बंदरवाट का नतीजा यह है की छात्रावास के रहते हुए भी छात्र को सुविधा नहीं मिल रही है ।
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !