Breaking News

गर्व :: दरभंगा की बेटी अभिनेत्री कल्पना झा नई दिल्ली में सम्मानित

दरभंगा । महिलाएं केवल बच्चों की मां भर नहीं, वे आज व्यापार की भी जननी हैं। घर के साथ देश की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। वे खुले आसमान की वीरांगना हैं तो कैमरे के आगे अभिनय कर महिलाओं की आवाज बन रही हैं। यह बड़ा बदलाव है। इन्हीं में हैं बिहार के दरभंगा की कल्पना झा, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से बिहार का परचम लहराया है। कल्पना हिंदी मीडियम , कागज़ का फूल, टॉयलेट एक प्रेम कथा , लीला , हॉउस अरेस्ट जैसे सिनेमा और वेब सीरीज में प्रसिद्ध किरदार निभा चुकी हैं।

Actress Kalpana Jha

नई दिल्ली के राजेंद्र भवन सभागार में बीसीसीएम एवं सीआईएचएम द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर अभिनेत्री बिहार की बेटी कल्पना झा को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

अभिनेत्री कल्पना झा ने कहा कि समाज में अब महिलाओं और पुरुषों की तुलना को खत्म करने का समय है। अगर लगन हो, खुद पर विश्वास हो तो मंज़िल तो मिलनी ही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा सदस्य अनिता आर्या, वैज्ञानिक डॉ ललिता गुप्ता , महामंडलेश्वर हिमांगी सखी माँ, दमन बांगा समेत अन्य गणमान्य महिलाओं की मौजूदगी रही।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …