Breaking News

दरभंगा में चौकीदारों की शराब पार्टी, रातभर बार-बालाओं का अश्लील डांस… वीडियो वायरल

 

डेस्क। दरभंगा में शराब पार्टी व बार बालाओं के अश्लील डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक कमरे में शराब पी रहे हैं और फिर बार-बालाओं के साथ भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं। दरभंगा में शराब पार्टी के साथ बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करने वाला कोई और नहीं बल्कि वो है, जिसके कंधे पर शराबबंदी की जिम्मेदारी ग्रामीण स्तर पर सबसे ज्यादा है। उन्ही के द्वारा ये आयोजन किया गया. केवटी थाना के दो चौकीदार के द्वारा पूरा आयोजन किया गया था। चौकीदार के नाम सोनू पासवान और ओम पासवान बताया जा रहा है। जबकि तीसरा मुकेश पासवान अभी पिता के बदले ड्यूटी पर जाता है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि स्वर्णिम टाईम्स नहीं करता है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक केवटी थाना क्षेत्र के रनवे में एक युवक के जन्मदिन के मौके पर शराब कारोबारियों द्वारा पार्टी का आयोजन किया गया। यह आयोजन एक घर के कमरे में हो रहा था, जिसमें शराब थी, लड़कियां थीं और कुछ लोग थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवकों की भीड़ जुटी हुई है, जिसमें कुछ स्थानीय हैं और कुछ इलाके में शराब के कारोबार से जुड़े हैं। उनके साथ केवटी थाना क्षेत्र के दो चौकीदार भी शामिल हैं।

 

Advertisement

 

वहीं जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और 112 पुलिस को बुलाया तो 112 की पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की, उल्टे सभी पार्टी कर रहे लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिसको लेकर आज पंचायत होने की बात कही जा रही है। केवटी थाने से महज 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक घर में सबकुछ हो रहा था।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …