दरभंगा : कोरोना एक भयंकर संक्रामक बीमारी हैं. सजग एवं सतर्क रहकर ही हम इस बीमारी से बच सकते हैं. इससे बचने के लिये मास्क पहनिए और काम पर चलिए, मास्क पहनने से संक्रमण के फैलने की संभावना कम रहती है, हमेशा एक दूसरे के बीच कम से कम 2 गज़ की सामाजिक दूरी बनाकर रखें आदि जागरूकता संदेशों के साथ आज कुल 18 प्रिफैब्रिकेटेड प्रचार वाहनों को समाहरणालय परिसर स्थित अम्बेडकर सभा कक्ष से जिलाधिकारी, डॉ त्यागराजन एस एम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
यह जागरूकता वाहन जिले के सभी 18 प्रखंडों के विभिन्न गांव, हाट-बाजार आदि में जा जाकर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु हमेशा मास्क का उपयोग करने एवं एक दूसरे के बीच कम से कम 2 गज़ की दूरी बनाये रखने हेतु लोंगो को जागरूक एवं प्रेरित करेगा।

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिये सभी लोंगो को मास्क का नियमित उपयोग करना चाहिए। बराबर साबुन अथवा सैनेटाइजर से अपने हाथों को अच्छी तरीके से साफ करते रह्ना चाहिए। साथ ही भीड़ भाड़ बाले जगहों में जाने से बचना चाहिए. अगर बाहर जाना एकदम जरूरी हो तो एक-दूसरे के बीच कम से कम दो गज की दूरी बनाये रखना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा लोंगो को मास्क का उपयोग करने एवं साफ सफाई पर ध्यान देने हेतु सभी घरों में 100 रूपये मूल्य के अंतर्गत 4-4 मास्क एवं 1 साबुन बांटा जा रहा हैं. कहा कि 75% से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क एवं साबुन का वितरण करा दिया गया हैं. क़हा कि कोरोना बीमारी से बचाव हेतु हमेशा मास्क का उपयोग करने के लिये आम लोंगो को प्रेरित करने हेतु सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा सभी गांव टोलों में जगह जगह होर्डिंग्स / फ्लेक्स लगाया जा रहा हैं. कहा कि कोरोना एक भयंकर संक्रामक बीमारी हैं. सजग एवं सतर्क रहकर ही हम इस बीमारी से बच सकते हैं.

इस अवसर पर जिप अध्यक्षा दरभंगा, सिविल सर्जन, डीपीआरओ, एसीएमओ, डीआईओ, युनीसेफ के प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !