Breaking News

गर्व :: दरभंगा प्रमंडल को पूरे बिहार में प्रथम स्थान हासिल, महज 3 दिनों में 7000 सुकन्या समृद्धि खाता खोलकर बना नं.-1

दरभंगा : बीते 9 जून से आरंभ हुए सुकन्या महा लॉग इन ड्राइव में करीब 7000 सुकन्या समृद्धि खाता खोलकर दरभंगा प्रमंडल पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पहले दिन 3475 खाता एवं दूसरे दिन 4215 खाता खोलकर सुकन्याओं को इस योजना से जोड़ने की रफ्तार बढ़ी।

वहीं 10 जून को सबसे अधिक 370 खाता प्रधान डाक घर, दरभंगा में खोला गया जिसमें मदन प्रसाद एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही, वहीं दूसरी ओर लहेरियासराय प्रधान डाकघर तथा आनंदपुर उप डाक घर में क्रमश: हीरामन पासवान एवं उनकी टीम दूसरे और यशवंत कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

  • सुकन्या महा लॉग ईन ड्राइव में दरभंगा प्रमंडल बना नंबर- 1
  • बच्चियों का सुकन्या खाता खुलवाने हेतू उमड़ी महिलाओं की भीड़
  • सभी शिविरों पर महिलाएं बढ़-चढ़ कर खुलवा रही बेटियों का सुकन्या समृद्धि खाता
  • दरभंगा प्रमंडल अन्य प्रमंडलों के लिए बनता जा रहा आदर्श

अपार हर्ष एवं गर्व के साथ डाक अधीक्षक , दरभंगा प्रमंडल दरभंगा श्री उमेश चंद्र प्रसाद ने कि कहा कि अभी बहुत बाकी है, हमारा लक्ष्य है दरभंगा प्रमंडल के सभी 0-10 वर्ष की बच्चियों को इस योजना से जोड़ना और इसे हासिल करने हेतू दरभंगा प्रमंडल का प्रत्येक क्रमचारी को और अधिक मेहनत, लगन एवं हौसले के साथ काम करने की जरूरत है। इसके लिए कई स्थानों पर शिविर भी लगाया गया जहां अपनी बच्चियों का सुकन्या खाता खुलवाने के लिए महिलाएँ बढ़-चढ़ कर सामने आई।

डाक अधीक्षक स्वंय विभिन्न कैंपों , शाखा डाक घरों एवं उप डाक घरों जैसे 10 जून को लाल साहपुर, कंसी, पी टी सी, भराठी, किलाघाट, सी. एम. कॉलेज, सारामोहनपुर, दरभंगा चौक, एवं के डी एस यू का तथा 11 जून को केवटी रनवे , रैयाम फ़ैक्टरि, मुरिया, मनीगाछी, छोटाईपट्टी , नेहरा, छतवन, एवं बलौर का औचक भ्रमण कर वस्तु स्थिति की जानकारी लिए एवं सुकन्या खाता खोले के लिए आवंटित लक्ष्य को प्राप्त करने को कहा साथ ही स्वयं छोटईपट्टी गाँव जाकर वहाँ के ग्रामीणों को सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दिए एवं लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त किए।

आम जन को इस योजना से जोड़ने कि चाह एवं उत्साह को देखते हुए, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने इस लॉग इन डे को 12 जून एवं 13 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। डाक अधीक्षक ने भी मौके पर चौका मारते हुए लोगों से और अधिक करीब से जुड़ने हेतु सभी 04 अनुमंडलों में 20-20 कैम्प एवं कुल 75 कैम्प लगवाने हेतु सभी अनुमंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिया।

विदित हो की पूर्व में भी डाक विभाग के कई सेवाओं का महा लॉग इन डे पूरे बिहार में मनाया गया, जैसे IPPB महा लॉग इन डे, RPLI/PLI महा लॉग इन डे, सुकन्या महा लॉग इन डे , AEPS महा लॉग इन डे। इन सभी ड्राइव में दरभंगा प्रमंडल का प्रदर्शन काबीले तारीफ रहा।

अपने बुलंदियों को चार चाँद लगाते हुए डाक प्रमंडल ने COVID-19 एवं लॉकडाउन में भी नया कीर्तिमान स्थापित किया। 70 दिनों के लॉक डाउन अवधि में दरभंगा प्रमंडल ने 78895 IPPB खाता खोला। साथ ही 63896 लाभार्थियों को AEPS के माध्यम से 8.82 करोड़ का भुगतान किया गया जिसमे 8.14 करोड़ राशि सरकार द्वारा गरीबों को DBT में दी गई राशि थी।

डाक अधीक्षक ने अपने सभी उपलब्धियों हेतु सफल संवाद, सकारात्मक सहयोग, सजगता एवं समरसता को मूल मंत्र बताया और कहा कि किसी भी योजना को जनता से जोड़ने के लिए सर्वप्रथम हमे स्वयं को उनसे जोड़ना होगा।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …