डेस्क। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले बिहार में ताबड़तोड़ तबादलों का दौर जारी है. राज्य सरकार ने आज कुल 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिसमें चार जिलों के एसपी शामिल हैं. सरकार ने खगड़िया, वैशाली, किशनगंज और अरवल में नये एसपी की तैनाती की है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बिहार सरकार के गृह विभाग की ओऱ से जारी अधिसूचना के मुताबिक सीआईडी में एएसपी पद पर तैनात काम्या मिश्रा को दरभंगा का ग्रामीण एसपी बनाया गया है.जबकि अरवल के एसपी विद्यासागर को पटना का सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी बनाया गया है. राजेंद्र कुमार भील को अरवल का नया एसपी बनाया गया है.
वहीं, चंदन कुशवाहा को खगड़िया का एसपी बनाया गया है. वे पटना में होमगार्ड के कमाडेंट पद पर तैनात थे.इसके साथ ही वैशाली के एसपी कार्तिकेय के शर्मा को भी बदला गया है. उन्हें बीएमपी में एआईजी बनाया गया है.
वैशाली में हरकिशोर राय को नया एसपी बनाया गया है. खगड़िया के एसपी सागर कुमार को किशनगंज का नया एसपी बनाया गया है. वहीं, किशनगंज में पहले से एसपी पद पर तैनात डॉ इऩामुलहक मेंगनू को पटना में होमगार्ड का कमाडेंट बनाया गया है.

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !