दरभंगा। आगामी लोकसभा चुनाव को भयमुक्त कराने को लेकर सीआइएसएफ व पुलिस के जवानों ने सोमवार को शहर में फ्लैग मार्च किया. पुलिस लाइन से निकला फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न मोहल्ले से होते हुए आरंभ स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुआ.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मार्च का नेतृत्व कर रहे एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि फरार वारंटियों सहित जिन आरोपितों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज है, उनकी लिस्ट तैयार कर ली गई है. सोमवार देर रात से ही छापामारी गिरफ्तारी की जाएगी. इस कार्य में सीआईएसएफ का भी सहयोग लिया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की जा सके. जगह-जगह सड़कों पर वाहन चेकिंग सहित जिले में आने जाने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी. सीआईएसएफ की एक टुकड़ी जिले में पहुंची है, जिसे सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहा सहित मोहल्ले गलियों में भी चेकिंग चलाई जाएगी. नाकाबंदी कर भी पूरी तरह चेकिंग अभियान चलाया जाएगा.एसएसपी ने कहा कि 7 मार्च को एसएसबी की टुकड़ी दरभंगा आ रही है, जिसे अन्य जगहों पर तैनात किया जाएगा. लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अपराधियों की धर-पकड़ की जाएगी. मतदाता भय मुक्त होकर अपना मतदान कर सकें इस दिशा में सभी कार्रवाई की जा रही है.

फ्लैग मार्च में सिटी एसपी शुभम आर्य, सदर एसडीपीओ अमित कुमार, ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक दिवेश, लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार, बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी कुमार गौरव सहित कई थाना की पुलिस व सीआईएसफ के जवान शामिल थे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !