डेस्क। जीविका दीदी पूरे आत्मविश्वास के साथ लोगों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है। उल्लेखनीय है कि जीविका के प्रशिक्षण और सहयोग से आज वे स्वास्थ्य उपकरणों को सफलता पूर्वक संचालित कर लोगों को उनके स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से अवगत करा रही हैं।

दरभंगा जीविका द्वारा जिले की चयनित 180 सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पोषण संसाधन सेवियों (सीएनआरपी) दीदियों को प्रशिक्षित कर,उन्हें ऐसा बना दिया गया है कि अब वे स्वास्थ्य जाँच जैसी गतिविधियों में संलग्न हैं। प्रशिक्षण के दौरान सीएनआरपी को हेल्थ किट से शुगर, ब्लड प्रेशर,वजन आदि की जाँच के संबंध में जानकारी दी गई। सभी सीएनआरपी को कई प्रकार का स्वास्थ्य उपकरण जीविका द्वारा उपलब्ध करवाया गया है, स्वास्थ्य उपकरणों में डिजिटल बीपी मशीन,डिजिटल थर्मामीटर,वेयिंग मशीन,वेपिंग मशीन फॉर एडल्ट इंफेंटोमीटर,स्टीरियो मीटर, इंच टेप एवं ग्लूकोमीटर आदि प्रमुख है। सभी मशीनों का उपयोग सीएनआरपी दीदियों द्वारा खुद किया जा रहा है। दरभंगा जिले अंतर्गत 225 पंचायत में अभी ये सुविधा मुहैया करवाई जा रही है, इससे लोगों को काफी राहत मिली है।
डीपीएम जीविका डॉ.ऋचा गार्गी ने जानकारी देते हुए बताया कि दरभंगा जिले में जीविका दीदियां महिलाओं एवं बच्चों की सेहत का ख़्याल रख रही हैं। सीएनआरपी दीदियां महिलाओं एवं बच्चों की प्राथमिक स्वास्थ्य जाँच जैसे ब्लड प्रेशर,शुगर,आदि की जाँच करेंगी असामान्य परिणाम आने पर उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह देंगी या टेलीमेडिसिन के माध्यम से उचित परामर्श दिलाएंगी। उनके बच्चों के वजन,ऊंचाई आदि मापकर कुपोषण की स्थिति भी जाँचेंगी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता विषय के युवा पेशेवर रिंकू ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सीएनआरपी द्वारा इन जाँचों से महिलाओं को गैर संचारी बीमारियों की जानकारी शुरुआत में ही मिल पाने से जल्द निजात मिल पायेगा। यंत्रों के उपयोग के लिए लाभार्थियों से मामूली शुल्क वजन के लिए मात्र दो रुपये तथा बीपी जाँच के लिए मात्र पाँच रूपये लिया जा रहा है। सीएनआरपी अपने लक्षित क्षेत्रों में जीविका दीदी एवं उनके परिजनों के साथ आम लोगों को स्वास्थ्य,पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित जानकारियों से अवगत करा रही हैं।

रिंकू ने यह भी बताया कि आवश्यकता के अनुसार रक्तचाप एवं ऊंचाई के हिसाब से वजन की माप भी करेगी। दीदियों द्वारा खानपान,गर्भावस्था के पूर्व, दौरान एवं बाद की जाँच,पाँच खाद्य समूह आदि के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। जाँच के बाद आवश्यकता होने पर दीदियों को स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। जीविका के इस पहल से लोगों को न्यूनतम खर्च पर घर बैठे जाँच की सुविधा मिल जाएगी। वे बीमारियों की गंभीरता के चपेट में आने के साथ कुपोषण आदि से भी बच सकेंगे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !