Breaking News

दरभंगा: मैट्रिक गुरु से पढ़ने के लिए छात्रों की होड़ !

unnamed (2)दरभंगा:  इस वर्ष नाका पांच के पास स्थित मैट्रिक गुरू से कई छात्र-छात्राओं को अच्छे अंको से मैट्रिक में उत्तीर्ण होने के साथ साथ पॉलिटेक्निक में भी सफलता मिली। जिससे दरभंगा में रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चों की रूचि मैट्रिक गुरू के प्रति बढ़ी। सीट सीमित होने के कारण मैट्रिक गुरू से पढ़ने के लिए छात्रों की होड़ लगी हुई है। बच्चों से मिली जानकारी के अनुसार मैट्रिक गुरू गणित के कठिन सवालों को सरल तरीके से पढ़ाने के साथ भौतिकी के थ्योरी का भी पूरा कन्सेप्ट पढ़ाते हैं, साथ ही भौतिकी के आंकिक प्रश्नों एवं रसायन के समीकरणों पर खास ध्यान देते हैं। छात्र-छात्राओं को पूर्ण रूप से सभी विषयों पर संतुलन बनाये रखने का मौका मैट्रिक गुरू के मार्गदर्शन से मिलता है। यही कारण है बच्चों एवं अभिभावकों का विश्वास मैट्रिक गुरू के प्रति बढ़ता ही जा रहा है। 

           मैट्रिक गुरू नितिन कुमार ने स्वर्णिम टीम से खास बातचीत में कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों का आधार मजबूत करते हुए उन्हें उनके लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बनाना है ताकि दरभंगा से और अधिक छात्र-छात्राओं को अपनी मंजिल चुमने का अवसर मिलें और यहाँ के बच्चे सफलता का परचम लहराते हुए देश के विकास में पूर्ण योगदान दे सकें।

 

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …