दरभंगा : भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कीर्ति के निर्णय को सराहते हुए अपनी स्वीकृति दे दी है। सांसद कीर्ति ने बाजाप्ता प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है और कहा है कि शुक्रवार अपराह्न वे राहुल गांधी के सामने कांग्रेस आई की सदस्यता ग्रहण करेंगे। विज्ञप्ति के माध्यम से सांसद ने अपने निलंबन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जबावदेह ठहराया है और आरोप लगाया है कि उन्होंने ने ही मेरे पीठ में छूड़ा घोंपा। 
लगे हाथ सांसद ने कहा कि अगर उनमें हिम्मत थी, तो सामने से वार करते। सांसद ने कहा कि साजिश के तहत लोकतंत्र में बिना कोई अपराध के उन्हें भाजपा से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि चूंकि मैं जनता के वोट से सांसद बना था। इसी को देखते हुए मैं 10 महीनों से अपने जनता से सम्पर्क करता रहा और अपनी आप-बीती लोगों के समक्ष रखा। मेरे साथ हुए अन्याय पर जगह-जगह लोगों ने रोष व्यक्त किया।
मैने जनता से यहां तक कहा कि मैं राजनीति छोड़ दूंगा, लेकिन लोगों ने इस पर आपत्ति प्रकट की। तब जाकर मैं चुनावी मैदान मे जनता के निर्णय के अनुसार उतरने का फैसला किया और मैने कांग्रेस से जुड़ने का फैसला लिया। जिसको राहुल गांधी ने सराहा। लगे हाथ उन्होंने उपमुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि एक मोदी ही बिहार से भाजपा के खात्मे के लिए काफी है। वे हमेशा से मिथिला विरोधी रहे हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
