Breaking News

ट्रक समेत शराब का जखीरा बरामद एक गिरफ्तार, नए साल के जश्न में खपाने हेतु मंगाई शराब पहुंच गई पुलिस

दरभंगा : नये साल के जश्न में खपाने के लिए दरभंगा में मंगाई गई एक ट्रक को जब्त कर दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र के नागरडीह गांव स्थित ठारी तोला से भारी मात्रा में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक के नेतृत्व में किए छापामारी में शराब बरामद हुआ है।

रात्रि गस्ती के दौरान ठाढ़ी टोला के निर्जन स्थलों पर ट्रक से पहुचे शराब की गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष के मौके पर पहुंचते ही आधा दर्जन कि संख्या में मौके से पुलिस को देख शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। भाग रहे एक शराब तस्कर भवरपुरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र सुभाष यादव को मौके से धर दबोचा गया। जहां गिरफ्तार के निशानदेही पर 200 कार्टन विदेशी शराब में इम्पेरियल ब्लू 141 कार्टन, रॉयल स्ट्रांग 58 कार्टन, मैजिक मोमेंट,1 कार्टन, के साथ-साथ 6 चक्का कंटेनर ट्रक संक्या डब्लूबी 17 -4041 नगद राशि 21500 रियलमि कम्पनी का मोबाइल वरामद किया गया है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि इस घटना में सभी एक दर्जन शराब तस्करों को चिन्हित कर पहचान कर लिया गया है। इनके गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी किया जा रहा है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *