चकरनगर/इटावा (डाँ0 एस. बी. एस. चौहान की रिपोर्ट) : पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र में LPG पम्प पर हुई लूट की घटना का मात्र 48 घंटे में अनावरण करते हुए अंतर्जनपदीय 03 शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड में लूट के माल एवं अवैध असलहा सहित किया गया गिरफ्तार । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एंव अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र में LPG पम्प पर हुई लूट का मात्र 48 घंटे में अनावरण करते हुए 03 शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड में लूट के माल व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 25/26.12.2020 की रात्रि को यूपी 112 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत LPG पम्प पर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा लूटपाट करने की सूचना दी गई थी । सूचना के आधार पर तत्काल उच्चाधिकारियों एवं थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांचपडताल की गई । जांचोपरांत वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 677/20 धारा 392 बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
उक्त लूट की घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एंव प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली को प्रकरण के जल्द से जल्द अनावरण हेतु निर्देशित किया गया जिसके संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली द्वारा टीम गठित कर लूट की घटना के अनावरण हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही थी इसी क्रम में दिनांक 28/29.12.2020 की रात्रि को गठित टीम द्वारा टी0टी0 तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 25/26.12.2020 की रात्रि में शहर क्षेत्र में LPG पम्प से हुई लूट से संबंधित अभियुक्त लूट का सामान लेकर बेचने के लिए भिंड की तरफ जा रहे है ।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा टी0टी0 तिराहे पर अधिक सघनता से चैकिंग की जाने लगी तभी लॉयन सफारी की तरफ से एक नीले रंग की स्कूटी आती हुई दिखाई दी जिस पर 03 लोग सवार थे, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर उक्त स्कूटी को रोकने का इशारा किया गया तो उक्त तीनों स्कूटी सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर स्कूटी को ग्वालियर बाईपास रोड से वाइसख्वाजा रोड पर मोडकर बैरियर के पास स्कूटी को छोडकर झाडियों में छिप गये । पुलिस टीम द्वारा तीनों व्यक्तियों को चारों तरफ से घेर लिया गया अपने आप को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर उक्त बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, पुलिस टीम द्वारा विवेकपूर्ण तरीके से घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार बदमाशों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पम्प पर की गई लूट से संबंधित सामान एवं अवैध असलहा बरामद किये गये । पुलिस टीम द्वारा लूट के संबंध में अभियुक्तों से कडाई से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि अभियुक्त सुनील के द्वारा पम्प के सामने चाय की दुकान लगाकर पम्प की रेकी की गई रेकी के बाद हम लोगों ने योजनावद्ध तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 681/20 धारा 307 भादवि (पु0मु0), मु0अ0सं0 682/20, 684/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 683/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- सुनील राजपूत पुत्र स्व0 अशोक निवासी ग्राम बादरीपूठ थाना बसरेहर इटावा
- विशाल राजपूत पुत्र स्व0 अशोक निवासी ग्राम बादरीपूठ थाना बसरेहर इटावा
- सुघल बाबू पुत्र स्व0 अनिल कुमार निवासी ग्राम हरिसिंहपुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी
बरामदगी-
- 2940 रूपये
- 01 स्पाइडर बैग रंग काला
- 01 मोबाइल फोन रेडमी कम्पनी
- 01 लैपटॉप एचसीएल कम्पनी
- 01 स्कूटी टीवीएस रंग नीला
- 01 अवैध चाकू
- 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 03 जिंदा व 01 खोखा कारतूस
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-
- मु0अ0सं0 132/16 धारा 392 भादवि थाना वैदपुरा इटावा
- मु0अ0सं0 159/16 धारा 307 भादवि थाना वैदपुरा
- मु0अ0सं0 84/18 धारा 392 भादवि थाना सिरसागंज फिरो0
- मु0अ0सं0 345/18 धारा 380 भादवि थाना करहल मैनपुरी
- मु0अ0सं0 440/18 धारा 411,413 भादवि थाना करहल
- मु0अ0सं0 441/18 धारा 379 भादवि थाना सिरसागंज फिरो0
- मु0अ0सं0 466/18 धारा 392 भादवि थाना सिरसागंज फिरो0
- मु0अ0सं0 142/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बसरेहर
- मु0अ0सं0 139/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मटसैना फिरो0 (सुघलबाबू)
पुलिस टीम- श्री बचन सिंह सिरोही प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, उ0नि0 श्री कपिल चौधरी, उ0नि0 श्री चिंतन कौशिक, उ0नि0 इमरान फरीद, का0 मो0 दानिश, का0 सुभाष, का0 मोहित
उक्त लूट की घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा 25000 रूपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है ।
पढ़े यह भी खबर करें क्लिक
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !