Breaking News

जूनियर डॉक्टरों का कैंडल मार्च, छात्रवृत्ति बढ़ा भुगतान की मांग 130 घंटे बाद भी कार्य बहिष्कार जारी

दरभंगा : दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आज रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।

पांचवें दिन रविवार की देर शाम जूनियर डॉक्टरों ने डीएमसीएच से कर्पूरी चौक तक कैंडल मार्च निकाला।

कैंडिल मार्च

बता दें कि रविवार को भी डीएमसीएच के ओपीडी में ताला जड़ा रहा। छात्रवृति बढ़ाने जैसी जायज मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर 5 दिनों से हड़ताल पर हैं।

डॉ नवलेश बच्चन

डीएमसीएच इएनटी के डॉ नवलेश बच्चन ने बताया कि सरकार हमें दरकिनार नहीं कर सकती। किसी भी परिस्थिति में बिना मांग पूरी हुए हम सभी कार्य पर लौटने वाले नहीं हैं। हमलोग कोरोना काल में भी 48 घंटे ड्यूटी करते रहे हैं। खुद की जान जोखिम में डालकर अनवरत मरीजों का इलाज करते रहे हैं। फिर भी आज हमारी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। सरकार के कोई भी प्रतिनिधि अबतक हमलोगों से वार्ता तक को आगे नहीं आएं हैं।

वहीं जेडीए के प्रवक्ता डॉ विनोद कुमार मेहता ने बताया कि आज हड़ताल के 5 दिन होने के बाद भी पर सरकार हमारी मांगे न तो पूरी कर रही है और ना ही वार्ता को तैयार है।

सरकार चाहे जो भी धमकी दे दें हमलोग सरकार की धमकी से डरने वाले नही हैं। जबतक हमारी मांग पूरी नही होती है तब कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *