डेस्क : मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है. आज हुई कैबिनेट की बैठक में केवल एक एजेंडे पर मुहर लगी है. राज्य में नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़े नगर पंचायत, नगर परिषद, नगर निकाय और नगर निगम के गठन को सरकार ने मंजूरी दे दी है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
राज्य सरकार ने बिहार में पांच नगर निगम बनाए जाने को मंजूरी दी है, जबकि 12 नगर निकाय भी बनाए गए हैं.32 नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा दिया गया है आठ नए नगर परिषद भी बनाए गए हैं.इसके अलावा सरकार ने 103 नए नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी है.
राज्य सरकार ने अब सासाराम को नगर निगम बनाने का फैसला किया है. जबकि मोतिहारी नगर परिषद को अब मोतिहारी नगर निगम, बेतिया नगर परिषद को बेतिया नगर निगम, मधुबनी नगर परिषद को मधुबनी नगर निगम और समस्तीपुर नगर परिषद को समस्तीपुर नगर निगम का दर्जा दिया गया है.

8 नए नगर परिषद को भी मंजूरी दी गई है. पटना के बिहटा को अब नगर परिषद का दर्जा दिया गया है. साथ ही साथ संपतचक को भी नगर परिषद बनाया गया है. इसके अलावा समस्तीपुर में ताजपुर और शाहपुर पटोरी नगर परिषद होंगे. लखीसराय में सूरजगढ़ा नगर परिषद और सुपौल में त्रिवेणीगंज को नगर परिषद का दर्जा दिया गया है. मधेपुरा के उदाकिशुनगंज और बेगूसराय के बरौनी को भी नगर परिषद का दर्जा दिया गया है.
सरकार ने 12 नगर निकाय भी बनाए हैं. इनमें बिहार शरीफ नगर परिषद, मसौढ़ी नगर परिषद खगड़िया नगर परिषद, सिवान नगर परिषद, शेखपुरा नगर परिषद, बरबीघा नगर परिषद, बिहट नगर परिषद, डुमराव नगर परिषद, बक्सर नगर परिषद, हाजीपुर नगर परिषद, सुल्तानगंज नगर परिषद और नवादा नगर परिषद शामिल है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !