डेस्क : बिहार के सुपौल जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां महिला सिपाही को गोली लगी है जो नाज़ुक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है। जख्मी महिला सिपाही गया जिले की रहने वाली है।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
मिली जानकारी के मुताबिक सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना में सरकारी क्वार्टर में शुक्रवार को बंदूक की सफाई करते समय अचानक गोली चल जाने से महिला सिपाही घायल हो गई। गंभीर हालत में जूली कुमारी (सिपाही नंबर-67) का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है।

वहीं सुपौल एसपी मनोज कुमार ने बताया कि जूली अपनी लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रही थी। इस बीच अचानक गोली चल गई और गोली सीने में जा लगी। गंभीर हालत में जूली को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। महिला सिपाही का छह दिन पहले ही त्रिवेणीगंज थाना में ट्रांसफर हुआ था। इससे पहले वह महिला थाना में पदस्थापित थी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !