Breaking News

दरभंगा बिरौल में थाने से सर्किल इंस्पेक्टर की गायब सरकारी जीप खेत में मिली, आरोपी को पुलिस ने किया रिहा आखिर क्यों ?

 

 

डेस्क। दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल के अंचल पुलिस निरीक्षक बिरौल का जीप कार्यालय के समीप से चोरी हो जाने की खबर पुलिस जांच में गलत निकली। पुलिस पदाधिकारी के द्वारा जब इस मामले की तहकीकात शुरू की गई तो जीप अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़ी थी।

 

SDPO मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिला कि बिरौल हॉस्पीटल चौक स्थित अंचल कार्यालय के सामने पुलिस निरीक्षक, बिरौल अंचल के नाम से आवंटित पुलिस जीप लगी थी, जो वहाँ पर नहीं है।

 

सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाई के क्रम में पुलिस निरीक्षक, बिरौल अंचल के नाम से आवंटित पुलिस जीप जो कार्यालय के सामने लगी थी, करीब 100-150 मीटर की दूरी सड़क किनारे लगा पाया गया। जाँच के क्रम में ज्ञात हुआ कि गौरव कुमार पिता बच्चन कुमार सा० थाना बिरौल जिला दरभंगा के द्वारा पैसा किया गया है।

 

गौरव कुमार एवं उनके परिजन से पूछ-ताछ में पता चला कि गौरव कुमार मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिसका कई जगहो से इलाज कराने संबंधित चिकित्सीय पूर्जा उनके परिजन द्वारा प्रस्तूत किया गया है। पूछ-ताछ के क्रम में यह भी बात प्रकाश में आयी है कि गौरव कुमार पूर्व में दो-तीन बार इस प्रकार का कार्य किये है, ये गाड़ी कुछ दुर लेजाकर छोड़ देते है, इनका नियत चोरी का नहीं है, इस बार भी ये चोरी के उद्देश्य से ऐसा नहीं किये है। तत्पश्चात गौरव कुमार को मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण, उचित पहचान के बाद ग्रामीण / परिजनों को सुपूर्द किया गया। इस संबंध में बिरौल थाना में एस०डी० नं0-812/24, दिनांक 27.06.24 अंकित है।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …