Breaking News

दरभंगा : सात निश्चय से संबंधित बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गई।

nitish-nishchay-vikas-ki-guarantee-viksit-bihar-ke-7-sutra-1-638दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति/ सरकार के सात निश्चय से संबंधित बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में की गई। जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने पूरे जिला को बाहर में शौच से मुक्त कराने हेतु बृहद् कार्य योजना बनाने का निदेश दिया। प्रथम चरण में 10 प्रखण्डो के 197 पंचायतों 2768 वार्डों में सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लेने की जानकारी दी गई। शौचालय निर्माण के उपरान्त राशि भुगतान से सभी लंबित मामलों को निष्पादित करने का निदेश दिया गया। प्रखण्ड मुख्यालयों में कार्यशाला आयोजित कर जन प्रतिनिधि एवं जीविका के दीदीयों को शौचालय निर्माण हेतु पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

सरकार के सात निश्चय से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। स्टूटेंड क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता भत्ता एवं कौशल विकास केन्द्रों की समीक्षा की गई। स्वयं सहायता भत्ता योजना में प्राप्त प्रस्तावों को जिला स्तरीय टीम गठित कर जाँच करने का निदेश दिया गया। विद्युत विभाग के अनुसार 02 लाख 44 हजार 783 परिवारों को विद्युत कनेक्शन दिया जाना है। इस पर जिलाधिकारी ने बाहर में शौच से मुक्त घोषित पंचायतों को प्राथमिकता के तौर पर विद्युत कनेक्शन देने का निदेश दिया।
बैठक में डीआरडीए निदेशक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …