Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / SSP बाबूराम इन एक्शन, 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड 3 थाना प्रभारी और ट्रैफिक डीएसपी को चेतावनी

SSP बाबूराम इन एक्शन, 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड 3 थाना प्रभारी और ट्रैफिक डीएसपी को चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा : दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 2 पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित होने वाले पुलिसकर्मी लहेरियासराय थाना और नगर थाना के हैं। साथ ही एसएसपी बाबूराम द्वारा तीन थाना प्रभारियों और ट्रैफिक डीएसपी को चेतावनी दी गई है। दरभंगा नगर, ट्रैफिक और लहेरियासराय थाना प्रभारी को चेतावनी मिली है।

एसएसपी बाबूराम ने बताया कि लहेरियासराय थाना के एसआई बालेश्वर तिवारी लोहिया चौक यानि हज़मा चौराहा पर खड़े रहकर वाहनों के अवैध पार्किंग तथा सड़क पर अतिक्रमण के विरुद्ध कोई कारवाई नही करने के आरोप में निलंबित किए गए हैं साथ ही नगर थाना के एएसआई अफ़रोज अहमद को भी एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि एएसआई अफरोज अहमद हसन चौक पर आम लोगों को हेलमेट के नाम पर प्रताड़ित कर रहे थे जबकि आदेश है कि वाहन चेकिंग शहर में अपराध नियंत्रण तथा अवैध पार्किंग को रोकने के दृष्टिकोण से की जाए।

Darbhanga SSP Baburam

एसएसपी बाबूराम ने बताया कि यह बात भी प्रकाश में आई कि सम्बंधित थाने के sho तथा ट्राफिक sho एवम ट्रैफिक dsp के द्वारा ट्रैफिक तथा वाहन चेकिंग में लगे होम गार्ड तथा पुलिस के जवानों को समुचित रूप से ब्रीफिंग, निर्देशित नही किया जा रहा है। जिसके कारण ये मनमाने तरीके से कार्य करते हैं। इसके लिए सम्बंधित पदाधिकारियों को भी चेतावनी दी जा रही है ।

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …